ePaper

पूर्णिया में ही हो मखाना बोर्ड की स्थापना : विधायक

Updated at : 26 Mar 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में ही हो मखाना बोर्ड की स्थापना : विधायक

विजय खेमका बोले

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित मखाना बोर्ड की स्थापना पूर्णिया में करने की मांग को मुखर रुप से सरकार के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया मखाना उत्पादन का काफी बड़ा क्षेत्र है तथा क्रय-विक्रय,मूल्य निर्धारण का प्रदेश का सबसे बड़ा बाजार है. भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय स्थित दो सौ एकड़ जमीन में मखाना अनुसंधान पर भी लगातार कार्य किये जा रहे हैं. सरकार ने अपने जबाब में इस विषय पर विचार करने की बात स्वीकार की. विधायक ने जल संसाधन मंत्री से ईस्ट ब्लॉक के लालगंज विक्रमपट्टी कवैया पंचायत में कोसी नदी से कटाव स्थल पर बाढ़ पूर्व स्थाई समाधान के लिए बोल्डर पीचिंग कार्य शीघ्र कराने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि पूर्णिया शहर में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना से तीस कच्ची सड़कों के निर्माण केलिए बुडको द्वारा टेंडर कार्य हो गया है. इन सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन