चोपड़ा बाजार से चोरी गया मक्का लदा ट्रैक्टर मधेपुरा से अनलोडेड बरामद

जानकीनगर
प्रतिनिधि, जानकीनगर. चोपड़ा बाजार से गायब मक्का लोड ट्रैक्टर मधेपुरा से अनलोडेड पुलिस ने बरामद कर लिया है. गल्ला व्यापारी धीरेन्द्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर पर 130 पैकेट मक्का था. इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि घटना के 12 घंटा के अंदर ट्रैक्टर को बिहारीगंज लक्ष्मीपुर नहर से बरामद कर लिया गया. ट्रैक्टर मालिक मनोज यादव के लिखित आवेदन पर जानकीनगर थाना कांड संख्या 340/24 प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चालक अनिल शर्मा ने बताया कि वह शाम 8 बजे में जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में आरके शर्मा के ट्रैक्टर गैरेज के सामने लगाकर अपना घर चला गया. सुबह 3 बजे गुलाबबाग जाना था. जब 3 बजे सुबह पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर गायब है. आसपास खोजबीन करने के बाद नहीं मिला तो ट्रैक्टर मालिक मनोज यादव पिता हरिनंदन यादव ग्राम महराजी वार्ड 15 , जानकीनगर एवं गल्ला व्यापारी धीरेन्द्र यादव पिता त्रिवत्त यादव ग्राम तेतराही वार्ड 04, लादूगढ, जानकीनगर को जानकारी दी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज कैमरा को खंगाला तो बाइक सवार अपराधियों को एक बजकर दस मिनट पर मक्का लोड ट्रैक्टर को मुरलीगंज की ओर लेकर भागते देखा गया. जानकीनगर पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में विशेष छापेमारी कर रही है. इधर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी हुलास कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा को कई दिशा-निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




