दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र
प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित मो नजीर साकिन छोटा लालटोली, रंगरैया लालटोली, अमौर, पूर्णिया बताया गया . थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो नजीर पर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप है. इस संबंध में पीड़ित किशोरी की मां द्वारा दिनांक 26.08.2024 को अमौर थाना कांड संख्या 32/24 की धारा 126, 115 (2), 303 (2) 64 बीएनएस एवं 4/5 पॉक्सो एक्ट के तहत मुख्य आरोपी मो नजीर सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में संलिप्त मुख्य आरोपित मो नजीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश सरगर्मी के साथ की जा रही है. फोटो- 12 पूर्णिया 9- गिरफ्तार आरोपी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




