मां बागेश्वरी सिद्धपीठ में काशी की तर्ज पर महाआरती

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Mar 2026 5:33 PM

विज्ञापन

डांडिया नृत्य के साथ भक्ति और उत्साह के संगम ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन

डांडिया नृत्य के साथ भक्ति और उत्साह के संगम ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध पूर्णिया पूर्व. चैती नवरात्र के अवसर पर मां बागेश्वरी सिद्धपीठ मंदिर परिसर में महाअष्टमी के मौके पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. मंदिर समिति द्वारा काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर मां बागेश्वरी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मां भगवती के चरणों में मत्था टेका. बनारस से आये पुरोहित आचार्य दिवाकर एवं विकास पंडित ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस महाआरती को संपन्न कराया. इस विशेष अनुष्ठान में यज्ञाधीश एवं संचालक राम नाथ पाण्डे भी उपस्थिति थे. महाआरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य जगत कल्याण और गंगा माता की अविरलता हेतु प्रार्थना करना है. ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ-साथ आपसी एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित निगरानी कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. श्रद्धालुओं ने मां बागेश्वरी से क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए मंगल कामना की.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन