ePaper

पूर्णिया में रथ यात्रा की तैयारी, 48 घंटे बाद नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

Updated at : 24 Jun 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में रथ यात्रा की तैयारी, 48 घंटे बाद नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

पूर्णिया में रथ यात्रा की तैयारी

विज्ञापन

पूर्णिया. जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में है. महज 48 घंटे के बाद शुक्रवार 27 जून को भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण के लिए निकलने वाले हैं. शहर के पूर्णिया सिटी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली जायेगी. रथयात्रा से पहले मंत्रोच्चार के साथ पूजन अनुष्ठान किया जाएगा. इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है. एक तरफ जहां जगन्नाथ मंदिर का रंगरो्गन किया गया है वहीं दूसरी ओर रथ को सजाया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्य इस साल रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब है कि रथयात्रा के बहाने भगवान जगन्नाथ हर साल भक्तों को दर्शन देने के लिए खुद नगर भ्रमण करने के लिए निकलते हैं. पूर्णिया सिटी में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को इस रथयात्रा कार्यक्रम को पूरे उत्सव के रुप में आयोजित किया जाता है जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ पूरे शहर की भागीदारी होती है. इस दिन मुख्य रूप से तीन देवताओं की पूजा की जाती है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा शामिल हैं.इस साल भी भगवान जगन्नाथ भव्य एवं आकर्षक रुप से सजे उंचे रथ पर विराजमान होंगे. इस यात्रा में भक्तों का विशाल जनसमूह होगा जो रस्सियों के सहारे रथ को खींचने की होड़ में शामिल होगा.

इन इलाकों में दर्शन देंगे भगवान

दरअसल, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पूर्णिया सिटी से निकलेगी. यहां खुशकीबाग, कप्तान पाड़ा, ओवर ब्रिज होते हुए गुलाबबाग जीरोमाईल से हांसदा होते हुए वापस सिटी नाका चौक होते हुए वापस श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी. यहां भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथयात्रा का समापन किया जाएगा.समिति के मनजीत सिंह, राकेश राय,उमेश चौधरी, अजय दास,विजय शंकर राउत, बिट्टू कुमार, काशी चौधरी, अंगू उरांव, पप्पू श्रीवास्तव, माणिक मंडल, गणपत मंडल, राजकुमार यादव, मंटू मंडल,रत्न साह, नित्यानंद दास, गजेन्द्र मंडल, भोलू दूबे, सिदाम दास, गौरव मंडल, निखिल झा, मनोझ झा, कृष्णा झा, प्रीतम कुमार, रामलाल दास, कलिया दास समेत सिटी के स्थानीय नागरिक तैयारियों में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन