स्टेट बैंक ने 30 जीविका दीदियों के बीच बांटे 30 करोड़ का लोन

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्टेट बैंक

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया जिला प्रशासन के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, पूर्णिया के तत्वावधान में एक मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. इसमें भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंक के वी बंगारराजू , महाप्रबंधक, उत्तर बिहार आर नटराजन एवं जीविका के राज्य प्रमुख पुष्पेंद्र के हाथों क्षेत्र के विभिन्न सहायता समूहों की जीविका दीदियों के बीच 30 करोड़ रुपये का ऋण वितरण तथा लघु एवं माध्यम श्रेणी के उद्यमियों को 131 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी. इस मौके पर अतिथि के तौर पर उप महाप्रबंधक, कृषि विभाग, एलएचओ पटना के सिद्धनाथ ठाकुर ने शिरकत की. इस ऋण वितरण शिविर में उप महाप्रबंधक (व्यव.एवं परि.), भागलपुर अंचल के मनीष कुमार मिश्रा एवं पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनेक गणमान्य व्यवसायी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. समूह की दीदियों द्वारा स्टेट बैंक की कार्यशैली एवं सेवा की सराहना की गयी. कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार ने इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी सहभागियों तथा आगत अतिथियों का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का मंच संचालन उप प्रबंधक हिमांशु शेखर प्रसाद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन