लायंस क्लब पूर्णिया ग्रेटर ने लगाया डायबिटीज अवेयरनेस कैंप

मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस बिंग पर एक कार्यशाला आयोजित
मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस बिंग पर एक कार्यशाला आयोजित, बचाव पर फोकस
कार्यशाला में मेंटल डिप्रेशन,एंजाइटी और स्क्रीजोफेनिया पर की गई खास चर्चा
पूर्णिया. लायंस क्लब ऑफ पूर्णियां ग्रेटर की ओर से रविवार को ध्रुव उद्यान के निकास द्वार पर निःशुल्क डायबिटीज अवेयरनेस कैंप लगाया गया. कैंप में मुफ्त ब्लड शुगर की जांच,ब्लड प्रेशर और वजन की भी जांच की गई. सेवा कार्य का यह आयोजन पहली पाली में सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे हुआ जिसमें शहर के जाने माने डायबिटोलॉजिस्ट डॉ निशिकांत ने डायबिटीज के कारण और निवारण पर लोगों का मार्गदर्शन किया. इसमौके पर उन्होंने कहा कि लोगों का खान पान, रहन सहन और दिनचर्या संतुलित करना होगा. उन्होंने कहा कि हर घर में आज की तारीख में इस बीमारी कोई न कोई ग्रस्त है. कैंप में डा. निशिकांत के नेतृत्व में दो जांच दल और क्लब के सदस्यों ने सेवा भाव से मदद की. इस दौरान कुल 161 लोगों की शुगर,प्रेशर और वजन जांच की गई. क्लब की सदस्या अनिशा राज (डायटिशियन) ने भी सहयोग करते हुए कहा कि ऐसे कल्याणकारी कार्यों में सदैव उनकी भूमिका सकारात्मक रहेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डी सी संचेती ने कहा कि पूर्णिया ग्रेटर एक छोटा क्लब भले ही हों लेकिन इसके अनवरत सेवा कार्य और सेवा भाव से पूर्णिया में इसकी एक अलग अपनी पहचान हो गई है. कार्यक्रम के दूसरी पाली साढ़े सात बजे से साढ़े साढ़े आठ बजे में मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस बिंग पर एक कार्यशाला आयोजित हुई,जिसमें शहर के मनोचिकित्सक डॉ लिंकन वर्मा ने मेंटल डिप्रेशन,एंजाइटी और स्क्रीजोफेनिया पर विस्तार से लोगों को बताया. उन्होंने इससे बचाव के उपायों पर फोकस किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार ने कहा कि हमारा क्लब सदैव इस तरह के लोक कल्याणकारी गतिविधियों के लिए तत्पर रहता है और क्लब के सभी साथियों का भरपूर साथ व सहयोग मिलता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ दिवाकर कुमार,डॉ अनिमेष कुमार,क्लब सेक्रेटरी मनोरंजन कुमार,नंदकिशोर जायसवाल,शिव कुमार चौधरी, संजय कुमार सिंह,उदय शंकर प्रसाद सिंह,संतोष कुमार,अखिलेश सिंह,अंकित सिंह,एपीआई बिहार नामक संगठन के स्वयं सेवी,माता बिमला देवी नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं ने अदभुत सहयोग किया जिसका क्लब ने भूरी भूरी प्रशंसा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




