ePaper

वार्ड-31 में खराब पड़े लाइटों की दो दिनों में होगी मरम्मति : महापौर

Updated at : 06 Oct 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड-31 में खराब पड़े लाइटों की दो दिनों में होगी मरम्मति : महापौर

महापौर प्रतिनिधि सह समाजसेवी जितेंद्र यादव ने लिया जायजा

विज्ञापन

महापौर प्रतिनिधि सह समाजसेवी जितेंद्र यादव ने लिया जायजा पूर्णिया. महापौर प्रतिनिधि सह समाजसेवी जितेंद्र यादव रविवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वार्ड नंबर 31 रामबाग पहुंचे जहां स्थानीय लोगों द्वारा सड़क एवं नाला की समस्या से उन्हें अवगत कराया गया. इस समस्या से उन्होंने महापौर विभा कुमारी को अवगत कराया. ज्ञात हो कि वार्ड नंबर 31 रामबाग पासवान टोला के लोगों ने महापौर विभा कुमारी से सड़क एवं लाइट की समस्या को दूर करने मांग की थी. रविवार को नगर भ्रमण के दौरान समाजसेवी जितेंद्र यादव ने रामबाग में पहुंचकर स्थल का जायजा लिया और लोगों की समस्या से रूबरू हुए. उन्होंने महापौर से बात करने के पश्चात स्थानीय लोगों को दो दिन के अंदर सभी खराब पड़े लाइटों की मरम्मत का भरोसा दिलाया. वहीं जल्द ही सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया. इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि वार्ड नंबर 31 के लोगों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की गई थी. साथ ही खराब पड़े लाइट को ठीक करने एवं नया लाइट लगाने की भी मांग की जा रही थी. रामबाग में खराब लाइटों की मरम्मत दो दिनों में करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. जल्द ही सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा.मौके पर मुख्य रूप से पूर्णिमा कुमारी, मुरारी झा, शुभम सिंह, कुंदन सिंह, चंदन कुमार, अजय पंडित, पांडव कुमार, संजीत पासवान, राहुल पासवान, दिलबर कुमार, विपिन पासवान, रूपन पासवान, किशन पासवान, रोशन कुमार, विपुल ठाकुर, आलोक कुमार यादव आदि मौजूद थे. फोटो- 6 पूर्णिया 21- लोगों की समस्या सुनते महापौर प्रतिनिधि जितेंद्र यादव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन