ePaper

आचार संहिता लागू होने से पूर्व मंत्री लेशी सिंह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 06 Oct 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने से पूर्व मंत्री लेशी सिंह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

मेरा जीवन आदिवासी समाज के लिए समर्पित है. आदिवासी समाज से मेरा भावनात्मक रूप से जुड़ाव रहा है. इनका विकास मेरे जीवन की पहली प्राथमिकता है.

विज्ञापन

पूर्णिया. मेरा जीवन आदिवासी समाज के लिए समर्पित है. आदिवासी समाज से मेरा भावनात्मक रूप से जुड़ाव रहा है. इनका विकास मेरे जीवन की पहली प्राथमिकता है. आदिवासी समाज के युवाओं महिलाओं का विकास हेतु मैं हमेशा कृतसंकल्पित हूं. उक्त बातें बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कही. उन्होंने अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) छात्रों के सुंदर भविष्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा धमदाहा प्रखंड अधीन धरहर जमुनियां ग्राम में 50 करोड़ 51 लाख 97 हजार 445 रुपये से 720 छात्रों के आवासीय व्यवस्था हेतु अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय की भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि इस छात्रावास के निर्माण से दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध होगा, जिससे वे निर्बाध रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे. मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज को लेकर पूर्ववर्ती सरकार आरक्षण को खत्म की थी. यह किसी से छुपा हुआ नही है. इसकी लड़ाई हमने लड़ी थी. आपके आशीर्वाद से हमने सोहराय पर्व को राजकीय मेला का दर्जा दिलवाया. वहीं सहरुल पर्व को राजकीय दर्जा दिलाकर सरकारी राशि आवंटित करवाया. धमदाहा में आदिवासी महिला प्रमुख बनीं. और नगर पंचायत धमदाहा में आदिवासी महिला मुख्य पार्षद,उप-मुख्य पार्षद बनी है, यह मेरे लिए गर्व का विषय है.

बहुत जल्द नए और भव्य रूप में नजर आएगी काझा कोठी

मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि 720 बेड का यह विशाल छात्रावास न केवल विद्यार्थियों को रहने की सुविधा देगा, बल्कि भोजनालय, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, खेलकूद की सुविधाएं और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराएगा. इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा और वे शिक्षा, खेल तथा अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे. इस बीच मंत्री श्रीमती सिंह ने करीब 36 करोड़ 01 लाख 2 हज़ार रुपये की लागत से बहुप्रतीक्षित सड़क धमदाहा से कुआड़ी जानेवाली पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 94 लाख 41 हजार रुपये की लागत से काझा कोठी पार्क के विकास कार्य का शिलान्यास किया. मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि काझा कोठी अब बहुत जल्द एक नए और भव्य रूप में नजर आएगी. मिथिला हाट की तर्ज पर तैयार हो रहे इस परियोजना के तहत पर्यटकों के लिए इसे एक प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. मंत्री लेशी सिंह ने करीब 25 करोड़ 17 लाख 46 लाख की लागत से केनगर प्रखंड अधीन एनएच 107 चेथारियापीर चौक से चम्पानगर भाया धनहरा,कुम्हार टोला जगेली जगनी जानेवाली पथ का भी शिलान्यास की. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 करोड़ 20 लाख की लागत से धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अधीन केनगर प्रखंड अधीन विद्युत शक्ति उपकेन्द्र मजरा के०नगर का शिलान्यास किया. वहीं 18 करोड़ 44 लाख की लागत से पूर्णिया धमदाहा 132 केवी के संचरण लाइन का एचटीएलएस द्वारा रिकंडक्टिंग का कार्य का भी शुभारंभ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन