राकेश सिंह के निधन नेताओं ने जतायी संवेदना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 6:16 PM

विज्ञापन

बिहार विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के असामयिक निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना जतायी है. रालोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने कहा कि राकेश सिंह जन समस्याओं को लेकर हमेशा गरीब दलित, वंचितों की आवाज को उठाते रहते थे. उन्होने बिजली में सुधार के लिए लगातार आंदोलन किया. वे समाज के हर वर्गों के सुख-दुख में खड़ा रहते थे. करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, सुभाष सिंह, बद्री मेहता, लड्डू सिंह, वरुण विश्वास ,महेंद्र गुप्ता, कैलाश गुप्ता पप्पू यादव (पूर्व मुखिया), अरविंद सिंह, विकास सिंह ,समरेंद्र कुणाल, मुन्ना मिश्रा, मोहम्मद अफाक आलम, सोनू सिंह, रणजीत सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.इधर, बिहार विकाश मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह,आश नारायण चौधरी, जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, गौतम वर्मा, मो अलीमुद्दीन, बिजेंद्र यादव सुशील शर्मा, जय वर्धन सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन