मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में मनाया गया मजदूर दिवस

Published by :ARUN KUMAR
Published at :02 May 2026 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में मनाया गया मजदूर दिवस

मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग

विज्ञापन

पूर्णिया.मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से यह बताया कि दुनिया को सुंदर बनाने में मजदूर वर्ग का हाथ है. मजदूर हर वो काम करते हैं जो तथाकथित सभ्य समाज नहीं करना चाहता या खुद नहीं करता. उज्मा अकबर , साक्षी कुमारी,सान्वी, श्रृष्टि, अर्श, शाश्वत,प्रिंस कुमार, खुशी,शिजा, अभिजीत कुमार,प्रिंस राज, फौजिया, अमन और उज्ज्वल रानी ने इस आलेख के प्रदर्शन में अपनी भूमिका निभाई. प्रदर्शन आलेख वरिष्ठ शिक्षक माधव कुमार पाठक का था. आकृति कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किये. मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव -सह-निदेशक डॉ असद इमाम ने श्रमिक दिवस के महत्व को रेखांकित किया. विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि विद्यालय में यह दिवस मना कर बच्चों में समाज के इस वर्ग के सम्मान और प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया है. मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम ने इस दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्राचार्य मो. तनवीर अशरफ़ जोबैर कर रहे थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन