रानीपतरा में 24 मार्च से राजा सलहेश व माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Mar 2026 7:10 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. बिहार सरकार के कला, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 24 मार्च को रानीपतरा में आयोजित होनेवाले दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. रानीपतरा में कार्यक्रम स्थल पर विधायक विजय खेमका ने जिला प्रशासन एवं महोत्सव स्वागत समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक ने महोत्सव स्थल का मुआयना भी किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रशासन को दिए. इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन 24 मार्च संध्या 6:00 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री लेशी सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, सदर विधायक विजय खेमका आदि करेंगे. 24 मार्च को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा. वहीं पूजा स्थल पर सुबह 8 बजे से ही पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रारंभ रहेगा. प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक कलाकारों द्वारा माता विषहरी एवं राजा सलहेश से संबंधित भजन-कीर्तन एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी. दोपहर 1:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके बाद संध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे . 25 मार्च प्रातः 9 बजे मूर्ति विसर्जन किया जायेगा. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पूर्णिया में आयोजित ऐसे महोत्सवहमारी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हैं. यह आयोजन हर वर्ष जिला प्रशासन की देखरेख एवं स्वागत समिति के सहयोग से भव्य रूप में संपन्न होता है. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं स्वागत समिति सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने निर्णय लिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन