तीन करोड़ से अधिक लागत से बनेगी मां श्यामा काली मंदिर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2024 7:19 PM
भटोत्तर के ऐतिहासिक मां श्यामा काली मंदिर के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन समारोह पूर्वक आयोजित किया गया.
बड़हरा कोठी. भटोत्तर के ऐतिहासिक मां श्यामा काली मंदिर के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन समारोह पूर्वक आयोजित किया गया. मां श्यामा काली मंदिर नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमि पूजन स्थानीय विद्वान पंडित हेमन झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक करवाया गया. मंदिर नवनिर्माण समिति के सचिव अभिनन्दन सिंह उर्फ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मां श्यामा काली मंदिर का भव्य मंदिर निर्माण 3.2.2023 को शुरू किया गया है. वर्षो के प्रयास के बाद वर्तमान में गांव में आम सभा से पारित प्रस्ताव से मंदिर नवनिर्माण कार्य करने का निर्णय लिया गया. मां श्यामा पूजा समिति द्वारा भव्य व आकर्षक मंदिर बनाने की योजना है. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रमोद चंद्र झा ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण के लिए सार्वजनिक सहयोग से करीब तीन करोड़ राशि की लागत से मंदिर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. पूर्व मुखिया वरुण सिंह, ध्रुब कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक जितेंद्र नारायण सिंह,संजय सिंह,करूण सिंह उर्फ आन्ना सिंह,कन्हैया पाठक,उपाध्यक्ष अभय सिंह,रवि धनेश सिंह, मन्नू सिंह, विपिन कुमार उर्फ झुंना सिंह,सतीश कुमार सिंह, सरपंच विनोदानंद झा, मुकेश कुमार सिंह, बरुण सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय लोग व ग्रामीणों के सयोग से भव मंदिर कार्य किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










