मुख्य पार्षद ने किया कबीर अंत्येष्टि योजना राशि का वितरण

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत धमदाहा कार्यालय

विज्ञापन

धमदाहा. नगर पंचायत धमदाहा कार्यालय में शुक्रवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन – तीन हजार रुपए का वितरण लाभुकों के बीच मुख्य पार्षद रानी देवी ने किया. मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने कहा कि सरकार की तरफ से बीपीएल सूची में आने लोगों के मरणोपरांत उनके परिजन को तीन हजार रुपए की राशि दी जाती है. इसी के तहत आज नगर क्षेत्र में हुए मृतक के परिजनों को कार्यालय में तीन-तीन हजार रुपए की नगद राशि दी गई. इसमें वार्ड 14 अवधेश महतो, वार्ड 15 चांदनी देवी, वार्ड 03 भीमा मुनि, वार्ड 10 अमरनाथ कुमार, वार्ड 21 सावित्री देवी, वार्ड 01 रिट्टू कुमार दास, वार्ड 03 सुशील कुमार सिंह, वार्ड 07 रेणु देवी, वार्ड 11 बबीता देवी, वार्ड 03 अनिता देवी, वार्ड 06 सहदेव ऋषि, वार्ड 21 भारती देवी और वार्ड 06 छोटी ऋषि को तीन हजार रुपए की नगद राशि दी गयी. मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, वार्ड पार्षद नंदन कुमार, पार्षद विजय साह, पार्षद प्रतिनिधि शंभू भगत आदि मौजूद थे. फोटो. 30 पूर्णिया 8- लाभुक को राशि का वितरण करती मुख्य पार्षद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन