Purnia, जूट किसानों को अब महज 44 रुपये में मिलेंगे बीज

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia, जूट किसानों को अब महज 44 रुपये में मिलेंगे बीज

जूट किसानों को अब महज 44 रुपये में मिलेंगे बीज

विज्ञापन

श्रीनगर(पूर्णिया) से मो. शाहजहां की रिपोर्ट,

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ पंचायतों में खेतिहर किसानों को जूट बुआई के लिए उचित दर पर बीज मिलने की सहूलियत दी जा रही है. इसके लिए किसानों को सबसे पहले पाट बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. कृषि समन्वयक धनंजय कुमार ने बताया की एक एकड़ पर प्रत्येक किसानों को दो किलो बीज मुहैय्या कराने का प्रावधान है. प्रत्येक किलो पर किसानों को 144 रुपया का भुगतान करना होगा. वहीं प्रत्येक किलो पर सरकार द्वारा 100 का अनुदान भी किसानों को वापस मिलेगा. यानी 44 रुपये ही किसान को लगेंगे. कृषि समन्वयक ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पचहत्तर एकड़ भूमि में पाट या जूट की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है. कम से कम एक किसान को चार किलो बीज दिया जा सकता है. प्रत्येक एकड़ पर दो किलो बीज किसान अपने खेतों में खपत कर सकते हैं. कृषि समन्वयक ने बताया की इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर जूट बीज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त दुकानदार से प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन