नहर व छहर को क्षतिग्रस्त करने के मामले की जेई ने की जांच

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 16 Mar 2026 7:30 PM

विज्ञापन

अवैध रूप से मिट्टी खनन के दौरान नहर और छहर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता जांच करने पहुंचे.

विज्ञापन

जलालगढ़. अवैध रूप से मिट्टी खनन के दौरान नहर और छहर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता जांच करने पहुंचे. सोमवार को विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने नहर पर मिट्टी ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को सख्त निर्देश दिया कि नहर में जगह जगह पर बड़े बड़े गढ्ढे बन गये हैं और अधिकांश जगहों पर नहर का चैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. नहर के चैनल सहित आवाजाही वाले मार्ग को लेवल कर देना है. वहीं ईंट भट्ठे के पीछे मौजूद छहर को बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के जमींदोज कर रास्ते बना लेने की जांच के दौरान कनीय अभियंता ने बताया कि इसकी रिपोर्ट विभाग को दी जायेगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन