संगठन के विस्तार को जनसुराज ने की बैठक

संगठन के विस्तार
प्रतिनिधि, अमौर. बाड़ा ईदगाह पंचायत के दारीपूर चौक में शनिवार को जन सुराज के बैनर तले संविॆधान पर चर्चा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें संगठन के विस्तार व मुस्लिम समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया . जन सुराज कार्यकर्ता मो इमरान के सफल नेतृत्व में तथा इंजीनियर शायक नश्तर उर्फ छोटू की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. बैठक में जन सुराज के कार्यकर्ता ई. शायक नस्तर उर्फ छोटू ने कहा कि जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार में एक राजनीतिक विकल्प देने की दिशा में प्रयास किया है. संगठन आगामी 02 अक्टूबर को पार्टी का रूप धारण करेगा.इस बैठक के माध्यम से लोगों से विचार विमर्श कर संविधान सभा की रूप रेखा तैयार की जा रही है. बैठक में मो सरफराज, मोहम्मद इमरान,असफर ,महमुद, आशिक, दिलनवाज ,मोहम्मद इज़हारुल एवं मोहम्मद शहजाद आदि ने मुख्य रूप से विचार प्रकट किये . फोटो. 1 पूर्णिया 11 परिचय- दारीपूर में जनसुराज की बैठक में शिरकत करते ई.नश्तर व अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










