रौटा थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन

भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन
बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी गोपाल कुमार एवं थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन की नेतृत्व में जनता दरबार में कुल 2 मामले की सुनवाई की गयी. इसमें दोनों मामले का निष्पादन किया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने कहा कि साधारण भूमि विवादों को निबटारा आसानी से संभव है. इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है. प्रशासन की कोशिश है कि छोटे मोटे भूमि विवादों का निबटारा कर दिया जाये ताकि यह लड़ाई झगड़े की भविष्य में वजह नहीं बन सके. ऐसे विवादों के निबटारे के लिए लोगों को थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाना चाहिए. फोटो – 3 पूर्णिया 19- जनता दरबार में मौजूद अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










