आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी : सांसद

Updated at : 10 Mar 2026 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी : सांसद

पप्पू यादव ने बच्ची की हत्या पर उठाये कानून-व्यवस्था पर सवाल

विज्ञापन

पप्पू यादव ने बच्ची की हत्या पर उठाये कानून-व्यवस्था पर सवाल डगरूआ (पूर्णिया). पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने डगरूआ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने मोहम्मदपुर बरसोनी गांव में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक बादल कुमार के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की. सांसद ने कहा कि इस प्रकार की दुखद घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं और ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. मोहम्मदपुर बरसोनी, वार्ड संख्या 05 निवासी अरुण मंडल के 20 वर्षीय इकलौते पुत्र बादल कुमार की हाल ही में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी. सांसद पप्पू यादव ने जिला परिवहन पदाधिकारी से बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह भी किया. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने क्षेत्र में हुई एक अन्य दर्दनाक घटना पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि डगरूआ में 14 वर्ष की एक बच्ची की हत्या की घटना बेहद चिंताजनक और समाज को झकझोर देने वाली है. इसके बाद सांसद पप्पू यादव डगरूआ थाना अंतर्गत बरसोनी पंचायत टोला पहुंचे, जहां उन्होंने संतोष जी के परिवार से मुलाकात की. श्री संतोष के पिताजी स्वर्गीय दीपनारायण विश्वास का हाल ही में निधन हो गया था. सांसद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि समाज में बढ़ती हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और सरकार को गंभीरता से कदम उठाने होंगे. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी आपसी भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की अपील की, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके. मुख्य रूप मो इस्राइल आजाद, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय विश्वास जिला परिषद, अरुण यादव, सुडु यादव, मो पप्पू, सुमित यादव, संगम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन