समाज में व्याप्त असमानता के लिए समरसता लाना जरूरी : सांसद
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 5:26 PM
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से की मुलाकात
पप्पू यादव ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से की मुलाकात पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और पूर्णिया की जनता की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन किया. सांसद यादव ने इस दौरान धर्म, देश और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शंकराचार्य महाराज के साथ चर्चा की. इस बातचीत में राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता जैसे विषय प्रमुखता से शामिल रहे, इसको लेकर पप्पू यादव ने कहा कि समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर करने के लिए सभी वर्गों के बीच समरसता स्थापित करना आवश्यक है. पप्पू यादव ने कहा, हमारे देश की शक्ति उसकी विविधता में निहित है. सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों के बीच परस्पर सद्भाव और सम्मान की भावना विकसित करना वर्तमान समय की महती आवश्यकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि शंकराचार्य महाराज जैसे धार्मिक मार्गदर्शकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने में सक्षम है. उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामुदायिक सद्भाव बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करें. इस अवसर पर सांसद के साथ उनके प्रवक्ता राजेश यादव, कांग्रेस नेता कुमार दिवाकर सिंह, बबलू भगत, वैश खान, सुडु यादव, सुमित यादव, शंकर सहनी, सोनू यादव और संगम यादव जैसे स्थानीय नेता और समर्थक भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










