पूर्णिया विवि में 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट टीचर के लिए इंटरव्यू संपन्न
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Nov 2025 6:27 PM
पूर्णिया विवि
पूर्णिया. पूर्णिया विवि में 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति के लिए रविवार को साक्षात्कार कार्य संपन्न हो गया.पूर्णिया विवि के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पॉलिटिकल साइंस विषय के 14 पद पर 179 अभ्यर्थी के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था की गयी. 95 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि अब सभी विषयों का साक्षात्कार संपन्न हो चुका है. गौरतलब है कि फीजिक्स 11, कैमिस्ट्री 16, मैथमैटिक्स 15, बॉटनी 08, जूलॉजी 08, कॉमर्स 06, पॉलिटिकल साइंस 14, हिस्ट्री 09, जियोग्राफी 09, साइकोलॉजी 20, सोशियोलॉजी 13, होम साइंस 03, एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री 02, हिन्दी 12, इंग्लिश 17, म्यूजिक 01, उर्दू 04 समेत कुल 168 गेस्ट लेक्चरर बहाल होंगे. अंगीभूत कॉलेजों में रिक्तियों के आलोक में यह नियुक्ति की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










