प्रशासन की कड़ी चौकसी में 47 केंद्रों पर आज से शुरू होगी इंटर की परीक्षा

Published at :31 Jan 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन की कड़ी चौकसी में 47 केंद्रों पर आज से शुरू होगी इंटर की परीक्षा

25 हजार परीक्षार्थियों के लिए

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया में करीब 25 हजार परीक्षार्थियों के लिए 47 केंद्रों पर आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ होगी. इसे लेकर जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी बरतने का हुक्म दिया है. समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में अपर समाहर्ता सह उप मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक रवि राकेश की अध्यक्षता में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, महिला स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्तीदल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी पुलिस पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी एवं परीक्षा से सम्बद्ध सभी पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता ने परीक्षा से संबद्ध सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा दिये गये अनुदेशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अपर समाहर्ता ने कहा कि परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन मुस्तैदी पूर्वक सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा अवधि प्रथम पाली : पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक द्वितीय पाली : अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक अनुमंडलवार परीक्षा केंद्र पूर्णिया सदर में 31 बनमनखी में 04 धमदाहा में 07 बायसी 05 ————– प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की फिस्किंग परीक्षा केंद्रों से संबंधित स्टेटिक दण्डाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक का दायित्व होगा कि परीक्षा केन्द्रों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश होने से पूर्व सभी की फिस्किंग सुनिश्चित करा लेंगे. फिस्किंग के दौरान यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई छात्र-छात्रा किताब, नोट बुक, कैलकुलेटर, गोबाईल, इलेट्रॉनिक उपकरण, ब्लूटूथ,पेजर आदि अपने साथ नहीं ले जाये. छात्राओं की फिस्किंग महिला स्टेटिक दण्डधिकारी द्वारा सुनिश्चित करायी जायेगी. परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले तक ही प्रवेश की अनुमति परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को प्रथम पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के लिए निर्धारित समय पूर्वाह्न 9:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात पूर्वाह्न 9:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के लिए परीक्षार्थियों को निर्धारित समय अपराह्न 02:00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात अपराह्न 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. नियंत्रण कक्ष संचालित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्णिया समाहरणालय में पूर्व से संचालित है जो परीक्षा अवधि में नियमित रूप से संचालित रहेगा .यह दूरभाष सं. 06454- 243000/242310/241555 पर कार्यरत रहेगा. वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक रंजन को इसका प्रभारी बनाया गया है. खास निर्देश – परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन का उपयोग परीक्षा के दौरान पूर्णतः बन्द रहेगा. – विलम्ब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। – सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफर एवं सीसीटीवी की भी व्यवस्था रहेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन