मजदूरों को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 02 May 2026 5:50 PM
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
पूर्णिया. श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन स्थित उप श्रम आयुक्त कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला/जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार के अलावा सहायक श्रम आयुक्त सह श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान एवं जिला के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार एवं सहायक श्रम आयुक्त सह श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान ने उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रमिकों को श्रम दिवस का इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही उन्हें कार्य के दौरान होने वाली विभिन्न कठिनाईयों एवं उनके निवारण हेतु श्रम विभाग के वरीय अधिकारियों के समक्ष रखकर त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया गया. इसके अलावा श्रमिकों को विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके अधिकार के बारे में भी जानकारी दी गई. मंच का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी कर रहे थे. आखिर में सहायक श्रम आयुक्त सह श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान द्वारा उपस्थित विशिष्ट अतिथि, श्रमिकों के प्रतिनिधि एवं जिले भर से आये हुए श्रमिकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










