विष्णुपुर में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से की प्रतिमा विसर्जित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Mar 2026 5:56 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संचार कर रहा 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन मंगलवार शाम को विधिवत संपन्न हो गया. रविवार से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का विसर्जन किया. विष्णुपुर गांव में रविवार से ही हरे राम, हरे कृष्ण के महामंत्र के साथ अष्टयाम संकीर्तन की शुरुआत हुई थी. पिछले 48 घंटों से स्थानीय और बाहर से आए कीर्तन मंडलियों द्वारा लगातार किए जा रहे गायन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.गांव के स्त्री-पुरुष और बच्चों ने इस अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया .पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति के साथ संकीर्तन संपन्न हुआ. इसके पश्चात स्थापित की गई प्रतिमा को एक भव्य शोभायात्रा के रूप में निकाला गया. श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को जलाशय में विसर्जित किया. विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं.वही अष्टयाम कमेटी के अध्यक्ष विनोद मिश्र, मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, प्रबुद्ध नागरिक प्रदीप कुमार मिश्र, जीवेश्वर मिश्र, रमण कुमार मिश्र, अभय कुमार मिश्र, मणीन्द्र झा, युगेश्वर मंडल, महेंद्र कुमार दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति सक्रिय भूमिका रहा.वहीं कार्यकर्ताओं की टोली में बिजल मंडल, माधो मंडल, कैलाश मंडल, विकास मंडल, पलटन मंडल, अनिरुद्ध विश्वास, अनिल विश्वास, मनोज मंडल, संतोष मंडल, देवानंद मंडल, सुर्यानंद मंडल, भन्नू मंडल, टिंकू मंडल, बट्टू मंडल, रेखा मंडल, अर्जुन कुमार, सागर कुमार, नकुल कुमार, लड्डू कुमार, करण कुमार, नीरज कुमार, बमबम कुमार, विवेक कुमार, अजय झा, सौरभ मिश्र, मयंक मिश्र तत्पर रहे.समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन