इग्नू जून सत्रांत परीक्षा के लिए 10 अप्रैल तक भरें फॉर्म, 11 अप्रैल से लगेगा विलंब शुल्क

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Mar 2026 6:02 PM

विज्ञापन

11 अप्रैल से लगेगा विलंब शुल्क

विज्ञापन

पूर्णिया. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. यह जानकारी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने दी. डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि जून 2026 की टर्म-एंड परीक्षा, प्रोजेक्ट सबमिशन एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक बिना विलंब शुल्क निर्धारित की गई है. इसके बाद 11 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा. परीक्षा जून 2026 से प्रारंभ होगी. उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म केवल इग्नू के छात्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को अपने छात्र खाते में लॉग-इन करना होगा. यदि किसी छात्र ने अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है तो उसे पहले नया पंजीकरण कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी. डॉ. सिंह ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा फॉर्म भरते समय कोर्स, परीक्षा केंद्र तथा पेन-पेपर या सीबीटी मोड का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद इसमें परिवर्तन संभव नहीं होगा. उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा फॉर्म भरने से पूर्व दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा के परिणाम अवश्य देख लें तथा सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही फॉर्म जमा करें.एक बार जमा परीक्षा शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन