नियमानुसार जिले में की जा रही है गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी

जिले में रसोई गैस की उपलब्धता लगातार बनी हुई है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप निर्धारित तिथिवार गैस रिफिलिंग के लिए बुकिंग और क्रमवार गैस उपलब्ध कराये जा रहे हैं.
पूर्णिया. जिले में रसोई गैस की उपलब्धता लगातार बनी हुई है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप निर्धारित तिथिवार गैस रिफिलिंग के लिए बुकिंग और क्रमवार गैस उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि सोमवार को जिलान्तर्गत संचालित गैस एजेसियों से कुल 8608 गैस उपभोक्ताओं द्वारा एलपीजी गैस सिलिंडर की मांग की गयी. वहीं नियमानुसार 8146 से अधिक गैस सिलिंडरों का वितरण विभिन्न एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया, जबकि अभी भी 18171 गैस सिलिंडर संबंधित एजेंसियों के गोदामों में रक्षित हैं. उन्होंने कहा पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलिंडर की स्थिति सामान्य है और गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है. गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलिवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है. श्री उरांव ने कहा नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों तथा शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिनों की अवधि निर्धारित है. उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से गैस काउंटर अथवा गोदाम में भीड़ न लगाने और नियमानुसार गैस की बुकिंग कराने का अनुरोध किया है. इसके अलावा गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर – 06454-242319/242317/242320 पर संपर्क करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




