हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने मनाया स्थापना दिवस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 6:06 PM
09वां स्थापना दिवस
पूर्णिया. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में 09वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया. इस मौके पर पार्टी कार्यालय में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए विधानसभा में 04 के आंकड़े को 40 तक पहुचाने का संकल्प लिया. स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि इस पार्टी के जन्मदाता हमारे नेता जीतनराम मांझी ने पार्टी को खड़ा करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया.जब यह पार्टी बनी थी तो लोग हमारा मजाक उड़ाया करते थे लेकिन केवल 09 वर्ष में हम उस मुकाम पर खड़े हैं कि केंद्र और राज्य की सरकार में हमारी मजबूत भागीदारी है.वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में हम लगातार मजबूत हो रहे हैं और भविष्य में भी बिना हमारे सहयोग के कोई सरकार नही बन पाएगी,यह तय है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो मुजलिम,दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रवेश ऋषि,जिला सचिव रंजीत ऋषि,जिला सचिव अर्जुन पासवान,रावण उरांव,शालिग्राम यादव,अशोक महतो,मो बशीर,कैलाश ऋषि,मंटू यादव,लव कुमार महलदार,विजय राम,श्रवण राम,मनोज यादव,सच्चिदानंद यादव,मिथुन कुमार,सुवोध ऋषि,मुन्ना ऋषि,महेश ऋषि,लाल कुमार,प्रकाश राम,मीना देवी आदि मौजूद थे. फोटो. 24 पूर्णिया 14- समारोह में मौजूद जिलाध्यक्ष एवं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










