PURNIA : पूर्णिया में हैं तो आदित्यधाम आइये, कीजिये भगवान सूर्य का भव्य दर्शन

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : पूर्णिया में हैं तो आदित्यधाम आइये, कीजिये भगवान सूर्य का भव्य दर्शन

अगर आप पूर्णिया में हैं तो आदित्य धाम आइए और भगवान सूर्य का दर्शन कीजिये. आस्था और मान्यता से जुड़े पूर्णिया के आदित्यधाम में एक सूर्य मंदिर है जहां साल में दो बार भगवान भास्कर का दरबार सजता है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट :

अगर आप पूर्णिया में हैं तो आदित्य धाम आइए और भगवान सूर्य का दर्शन कीजिये. आस्था और मान्यता से जुड़े पूर्णिया के आदित्यधाम में एक सूर्य मंदिर है जहां साल में दो बार भगवान भास्कर का दरबार सजता है. अन्य दिनों में भी भगवान भास्कर के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्तजन जुटते हैं.जी हां, शहर के मरंगा के समीप वीवीआईटी परिसर स्थित मंदिर में सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठापित हैं और प्रतिमा के ठीक सामने तालाब बना है जहां पानी में खड़ी होकर मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य अर्पित किए जाने की परंपरा है. यहां सामान्य दिनों में भी लोग पूजन अनुष्ठान के लिए पहुंचते हैं. विद्या विहार ग्रुप के चेयरमैन दिवंगत रमेश चंद्र मिश्र द्वारा इस सूर्य मंदिर का निर्माण कराया गया था. 10 फरवरी 2016 को इस मंदिर में भगवान भाष्कर की प्राण -प्रतिष्ठा की गई थी. उस समय हवन-पूजन के साथ सामाजिक कार्य भजन-संध्या आदि आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये थे जिसका निर्वाह आज तक हो रहा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन