मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पलटने से आधा दर्जन बच्चे घायल, दो रेफर

Published at :01 Mar 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पलटने से आधा दर्जन बच्चे घायल, दो रेफर

भवानीपुर थानाक्षेत्र

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के जावे पंचायत अंतर्गत बीरसेल गांव के पास मूर्ति विसर्जन के क्रम में डीजे के पलटने से बीरसेल गांव के आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए. दो बच्चे की स्थिति गंभीर है. घटना शुक्रवार की संध्या सात बजे की है. बीरसेल गांव में 48 घंटा अष्टयाम किया गया था. अष्टयाम समाप्त होने के बाद मूर्ति एवं कलश का विसर्जन को लेकर डीजे की व्यवस्था की गई थी. 401 महिलाओं, किशोरी एवं युवतियों ने कलश उठाया था. सभी कलश लेकर कलश एवं मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे. इस दौरान डीजे पर कुछ बच्चे चढ़ गए थे .इसी दौरान डीजे पलट गया और उसे पर चढ़े हुए बच्चे डीजे के नीचे आ गये. किसी तरह बच्चों को डीजे के नीचे से निकाला गया. गंभीर रूप से घायल बच्चों की पहचान बीरसेल निवासी वार्ड संख्या तीन नरेश मंडल का 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, मुसहल मंडल का 12 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई. हल्के से घायल बच्चों को ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराकर घर भेज दिया गया. गंभीर रूप से दोनों घायल बच्चे को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. दोनों का प्राथमिक इलाज मेडिकल टीम के डॉ. आर एन सिंह , एएनएम मंजू कुमारी, रंजीत कुमार ने किया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि व्यास कुमार की पसली की हड्डी टूट गयी है. दिलखुश कुमार के सिर में गंभीर चोट है जिसमें कई टांके लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन