होम्योपैथ के जनक डॉ सैमुएल हैनिमैन की मनाई 271वीं जयंती

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 11 Apr 2026 6:53 PM

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति सर्वसाधारण के लिए उपयोगी

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति सर्वसाधारण के लिए उपयोगी

पूर्णिया. होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुएल हैनिमैन की 271 वीं जयंती के मौके पर पॉलिटेक्निक चौक के निकट स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिमलानंद झा ने की. इस कार्यक्रम में पूर्णिया जिला आयुष प्रक्षेत्र (होमियोपैथिक आयुर्वेदिक यूनानी) के चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य हैनिमैन साहब की 271 वीं जयंती एवं जन कल्याण हेतु आधुनिक समय में होमियोपैथिक दवा द्वारा बड़ी से बड़ी बीमारियों पर चिंतन व चर्चा करना था, जिसका लाभ मानव जीवन के लिए सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो. इस कार्यक्रम में पूर्णिया, कटिहार, अररिया जिला के आयुष प्रक्षेत्र के सरकारी वह गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े सभी चिकित्सक एवं चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमें मंचासीन प्रवक्ता के रूप में डॉ एमसी झा, डॉ एमपी सिंह, डॉ बीपी केसरी, डॉ एमके झा, डॉ तरुण कुमार, डॉ इंतसार अंसारी और डॉ बिमलानंद झा शामिल थे. अपने संबोधन में डॉ झा ने कहा कि यह होम्योपैथी पद्धति सस्ती, सुलभ, विकारों से रहित, बिना हानि के सर्वसाधारण के लिए उपयोगी है तथा पुराने से पुराने रोग का इलाज (स्त्री पुरुष वच्चों) सब के लिए संभव है. इस मौके पर एनी चिकित्सकों में डॉ एसके जायसवाल, डॉ नंद कुमार मंडल, डॉ आकांक्षा कुमारी, डॉ विनोद कुमार मिश्रा, डॉ पल्लवी कुमारी, डॉ रुखसार बानो, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ राजीव कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं कार्यक्रम के आयोजन में होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार जायसवाल, यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो जमीला अख्तर एवं अन्य कर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन