प्रावि गुलेला भित्ता में पांच लाख का जिम उपकरण अनुपयोगी

Updated:
विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. पंद्रहवीं वित्त योजना से प्राथमिक विद्यालय गुलेला भित्ता के लिए 4 लाख 82 हजार 797रु की लागत से खरीदा गया जिम उपकरण दो वर्षों से विद्यालय में धूल फांक रहा है. जिम स्थापित नहीं होने के कारण दो वर्ष बाद भी उपकरण का उपयोग नहीं हो रहा है. इस संबंध में औराही पंचायत वार्ड संख्या 6 के पूर्व वार्ड सचिव सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि यह जिम उपकरण बच्चों के लिए विद्यालय में लगाया जाना है जो आज तक नही लग पाया है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि हमें रखने के लिए बोला गया तो विद्यालय में रख लिए. इसे मुखिया एवं पंचायत सचिव के देखरेख में लगाया जाना है. पंचायत सचिव एवं मुखिया से बार बार आग्रह के बाद भी अब तक जिम उपकरण को स्थापित नही किया गया है. इस संबंध में औराही पंचायत के पंचायत सचिव प्रतीक कुमार ने बताया कि यह योजना मेरे योगदान से पूर्व की है. विद्यालय में बाउंड्रीवाल नही रहने के कारण अबतक जिम उपकरण स्थापित नही किया गया है.वही ग्रामीण महेश मंडल,अवधेश मंडल,किशोर मंडल,नवीन कुमार, पवन मंडल, सनोज मंडल, बबलू मंडल, दीपक मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लाखों के लागत से उपकरण खरीद के बाद बेकार पड़ा रहना घोर लापरवाही है. मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन