पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम स्थिर, ब्रांडेड चावल में दिखी तेजी, बाजार में बढ़ी बिकवाली

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gulabbagh Mandi Bhav: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में शुक्रवार को मक्का की बिकवाली मजबूत रही, लेकिन दाम स्थिर बने रहे. दूसरी ओर ब्रांडेड चावल के बाजार में हल्की तेजी ने व्यापारियों की गतिविधि बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Gulabbagh Mandi Bhav: बिहार की बड़ी कृषि मंडियों में शामिल गुलाबबाग मंडी में शुक्रवार को मक्का बाजार स्थिर रहा, जबकि बिकवाली में मजबूती देखी गयी. कारोबारियों के अनुसार मौसम का असर अब भी बाजार पर बना हुआ है, जिससे मक्का की क्वालिटी प्रभावित हो रही है. वहीं ब्रांडेड चावल के अलग-अलग आइटम में हल्की तेजी दर्ज की गयी, जबकि लोकल चावल के दाम स्थिर बने रहे.

मक्का की आवक हुई लेकिन दाम में नहीं आया बदलाव

शुक्रवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का की करीब छह गाड़ियां पहुंचीं. व्यापारियों के मुताबिक वर्तमान आवक में मक्का की गुणवत्ता कमजोर है, जिसका मुख्य कारण मौसम को माना जा रहा है. अच्छी क्वालिटी का मक्का 2020 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि निचली क्वालिटी का भाव 1825 से 1925 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा.

ब्रांडेड चावल में हल्की तेजी से बाजार सक्रिय

मंडी कारोबारियों का कहना है कि लोकल चावल के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन ब्रांडेड चावल के बाजार में हल्की तेजी का माहौल बना हुआ है. बासमती चावल 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. वहीं मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये और अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

गेहूं, दलहन और तिलहन बाजार सामान्य

गेहूं बाजार में कारोबार सामान्य रहा. गेहूं का भाव 2470 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. दलहन बाजार में अरहर दाल 10600 से 14500 रुपये, मसूर 5550 से 6750 रुपये और मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. तिलहन बाजार में काला सरसों 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा.

सब्जी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी

आलू और प्याज के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है. शुक्रवार को आलू 550 से 850 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं लहसून का भाव 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.

Also Read: राबड़ी देवी को खाली करना होगा आवास, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए अब इस बंगले में कौन रहेगा

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन