ePaper

बहकावे में न आयें, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

Updated at : 29 Oct 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
बहकावे में न आयें, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं

विज्ञापन

पूर्णिया. सदर विधानसभा पूर्णिया से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव के समर्थन में बुधवार को झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर जनसभाएं की. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार पूंजीपतियों एवं बाहुबलियों की सरकार है, जो अपने धन-बल के जोर पर वोट की चोरी भी करवा लेते हैं. सत्ता के लालच में समाज एवं लोकहित को दरकिनार कर सरकार बनाती है और मनमाने ढंग से राज करती है. कहा कि जो पार्टी वोट की चोरी कर रही हो वह आपका हक, अधिकार और योजनाओं की भी चोरी करेगा. एनडीए सरकार हम आदिवासी समाज को मूर्ख समझती रही है लेकिन मैं बता देना चाहती हूं कि हमलोग किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं और महागठबंधन की सरकार बनाकर ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनानी है जिससे बिहार का कल्याण हो पाएगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों को जमीनी स्तर का नेता चुनना है जो हर वक्त आप लोगों के बीच आपका बेटा एवं भाई बनकर रहे, आपके सुख-दुख में खड़ा रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन