ग्रामीण क्षेत्रों में 45 व शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 6:43 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में मंगलवार को को 7542 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया और सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 13531 गैस सिलेंडर स्टॉक में रक्षित है.अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित दी जा रही है.विदित हो कि पूर्णिया जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसियों के पास रक्षित है.नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है. शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है.जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करायें. नियमानुसार गैस की बुकिंग करायें. ससमय पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है.जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी करने वालों पर विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन