नपं वार्ड 11 के पासवान टोला से कचरा उठाव ठप, सड़ांध से लोग बेहाल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Mar 2026 6:35 PM

विज्ञापन

सड़ांध से लोग बेहाल

विज्ञापन

– वार्ड पार्षद ने कहा- नपं प्रशासन को बार-बार कराया अवगत पर पहल नदारद – स्वच्छता अधिकारी ने कहा- जल्द होगा कचरा का उठाव भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पर हर महीने 15 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं . इसके बावजूद नगर के कई वार्डों में गंदगी और दुर्गंधयुक्त कचरे का अंबार लगा हुआ है. हालत यह है कि मुख्य बाजार के समीप स्थित वार्ड संख्या 11 में सबसे अधिक दयनीय स्थिति देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा प्रतिदिन सफाई के नाम पर लगभग 50 हजार से ज्यादा खर्च किए जाते हैं. कई वार्डों में कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से वार्ड 11 के पासवान टोला में काफी मात्रा में दुर्गंधयुक्त कचरा जमा है. कचरे के कारण आसपास का माहौल अस्वच्छ हो गया है और इससे उठने वाली दुर्गंध से मोहल्ले के लोगों का रहना दूभर हो गया है. वार्ड 11 की वार्ड पार्षद लीला देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता अधिकारी को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि वार्ड के लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं और कचरे के कारण कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं. वार्ड पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि महादलित बस्ती पासवान टोला से कचरा उठाने के लिए नगर पंचायत द्वारा अब तक कोई गंभीर पहल नहीं की गई है. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.इस संबंध में भवानीपुर नगर पंचायत के स्वच्छता अधिकारी प्रशांत वर्धन ने बताया कि पासवान टोला में फैले कचरे का जल्द ही उठाव करवा दिया जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन