धमदाहा के चार शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कन्या मध्य विद्यालय धमदाहा
पूर्णिया. जिला उत्प्रेरक के रूप में कन्या मध्य विद्यालय धमदाहा की शिक्षिका जुली कुमारी को टीवीटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है. विश्वविद्यालय पटना के शताब्दी भवन के सभागार आयोजित समारोह सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया. आयोजित समारोह में धमदाहा कि शिक्षिका जुली कुमारी को जिला उत्प्रेरक, नवाचार शिक्षा में माधव सार्वजनिक उच्च विद्यालय कुआंड़ी डॉ कुमारी अनुपमा भारती, आदर्श मध्य विद्यालय सरसी के चंदन कुमार ठाकुर, प्राथमिक विद्यालय गोढ़ी टोल सरसी सुशांत शेखर को सम्मानित किया गया. स्वत: प्रेरित होकर निशुल्क ऑनलाइन शिक्षण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया है. फोटो. 19 पूर्णिया 4- सम्मान समारोह में शामिल शिक्षक एवं शिक्षिकाएं
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










