पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री खालिद रशीद सबा

Published at :27 Sep 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री खालिद रशीद सबा

पूर्व मंत्री मरहूम खालिद रशीद सबा की तृतीय पुण्यतिथि

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार के पूर्व मंत्री मरहूम खालिद रशीद सबा की तृतीय पुण्यतिथि मधुबनी मौलवी टोला स्थित उनके निवास नूर मंजिल में मनायी गयी. इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे एक जिंदादिल इंसान थे और मंत्री पद पर रहते हुए भी एक साधारण व्यक्ति की तरह लोगों से मिलना और उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनते थे. उनकी सबसे बड़ी खासियत थी कि वह झूठ नहीं बोलते थे और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते थे. कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी लोगों का ख्याल रखते थे. इस अवसर पर समाजसेवी आलोक यादव मोहम्मद इस्लामुद्दीन गौतम वर्मा जयवर्धन सिंह जवाहर यादव मुंशी यादव मोहम्मद अली अहमद फूल साहब के अलावे बड़ी संख्या में गणमानी लोग उपस्थित थे. मरहूम सवा साहब के लड़के परवेज अंजुम ने सभी को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया. फोटो. 27 पूर्णिया 23- मौके पर उपस्थित गणमान्य लोग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन