सीएचसी भवानीपुर में पांच चिकित्सक की हुई नियुक्ति

सीएचसी भवानीपुर
भवानीपुर. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने बताया कि होम्योपैथिक ,यूनानी एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति की गयी है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत एपीएचसी में डॉक्टर के अभाव में रोगियों को जो परेशानी होती थी ,वह अब दूर हो जायेगी. रोगियों का इलाज समय पर होगा योगदान करने वालों में एपीएचसी सोनदीप होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ,एपीएचसी अकबरपुर यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी एपीएचसी जावे डॉ श्वेता कुमारी, एपीएचसी बड़हरी पंचायत के रघुनापुर डॉ जिज्ञासा, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी भवानीपुर डॉ करुणा निधि की नियुक्ति की गयी है. फोटो. 23 पूर्णिया 25- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




