आग लगने से पांच मवेशी की झुलसने से मौत

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के बकेनिया बरेली पंचायत के वार्ड 07 रौती गांव में बीती रात ग्रामवासी बलराम विश्वास पिता सोनाई विश्वास के पशु गुहाल में अचानक आग लग गई .इस घटना में पशु गुहाल पूरी तरह से जलकर राख हो गया. वहीं उसमें बंधे पांच मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई. मवेशियो में दो दुधारू गाय व तीन बकरी शामिल है. जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि जब तक शोर सुनकर लोग दौड़े तब तक आग विकराल हो गयी थी. इस आग में पशु गुहाल घर के अंदर बंधे मवेशी को भी नहीं निकाला जा सका. इसके कारण पशु गुहाल के अंदर फंसी दो दुधारू गाय व तीन बकरी की आग में झुलसने से मौत हो गयी. पशुपालक को इस घटना में एक लाख से भी ज्यादा की क्षति हुई है.आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है . ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना देते हुए पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने पीड़ित पशुपालक को पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग अंचल प्रशासन से की.सीओ ने राजस्व कर्मचारी को घटना की जांच कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने आदेश दिया है. बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित पशुपालक को आपदा योजना से लाभान्वित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन