ग्रामसभा में लोगों से लाभकारी योजना का लिया फीडबैक

अंकेक्षण के बाद ग्रामसभा का आयोजन
विष्णुपुर पंचायत में पांच दिवसीय अंकेक्षण के बाद ग्रामसभा का आयोजन अमौर. अमौर प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत में संचालित योजनाओं का 05 दिवसीय सोशल ऑडिट यानी सामाजिक अंकेक्षण के बाद मंगलवार को पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. स्थानीय समाजसेवी मो. अजहर आलम की अध्यक्षता में तथा पंचायत मुखिया लीला देवी की उपस्थिति में आयोजित इस ग्राम सभा में भारी संख्या में पंचायत के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. ग्राम सभा में जूरी टीम में शामिल टीम लीडर अष्मिता, सदस्य निलेश कुमार, काजल कुमारी, साबेरून खातुन, राधा कुमारी, पीआरएस चन्दन कुमार शर्मा, जीविका दीदी अलका देवी, लीला देवी, सविता देवी उपस्थित थे. ग्रामसभा में ग्रामीण विकास विभाग के जुरी टीम लीडर अष्मिता ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार 20 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक विष्णुपुर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 में संचालित योजनाओं का जूरी टीम द्वारा सोशल ऑडिट सामाजिक अंकेक्षण किया गया है. इसमें मनरेगा से जुड़े कार्य योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का मुख्य रूप अंकेक्षण किया गया है. इस सामाजिक अंकेक्षण में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त जूरी टीम के द्वारा पंचायत में रहकर सभी तरह के बिंदुओं पर सामाजिक अंकेक्षण के कार्य किया गया है जो सभी का डेटा तैयार कर मुख्यालय के सुपुर्द करेंगे. इस सामाजिक अंकेक्षण का कार्य नोडल अधिकारी की देखरेख में किया गया है. ये सभी टीम पंचायत के हर व्यक्ति के डोर टू डोर पहुंचकर सरकार द्वारा जारी किए गए लाभकारी योजना का फीडबैक लिया गया है. जिसमे मनरेगा द्वारा पंचायत में कौन कौन से कार्य किए गए, कितने मानव दिवस सृजन किया गया, मनरेगा के तहत मजदूरी समय पर मिलता है कि नही, तथा बृद्धापेंशन योजना का लाभुकों को मिलता है या नहीं, कौन लाभुक जीवित है और कौन लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है सहित अन्य बिंदुओं पर ऑडिट किया गया है. ग्रामसभा में सीधे जनता के साथ जन संवाद किया गया और जन समस्याओं का निदान किया गया. ग्रामसभा में मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा, उपमुखिया पवन कुमार यादव, वार्ड सदस्य अब्दुस सलाम, मुकेश कुमार, मो काशिम, मो एहतशाम, मो लुकमान, पवन कुमार दास, अशोक कुमार, भवेश विश्वास, नमिता देवी, साधना देवी, पुष्पा देवी, सुमिता देवी सहित भारी संख्या ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










