किसानों को मिले फसल क्षति का मुआवजा : भाकपा माले

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भाकपा माले

विज्ञापन

पूर्णिया. अखिल भारतीय किसान महासभा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष इस्लाम उद्दीन ने ने कहा है कि बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से पूर्णिया जिले के लगभग सभी प्रखण्डों में मक्का, गेंहू और सब्जी की फसल की काफी बर्बादी हुई है. खासकर रूपौली, भवानीपुर, धमदाहा, बनमनखी आदि प्रखण्डों मे ज्यादा फसल की क्षति हुई है. उन्होने जिला पदाधिकारी से फसल क्षति का आकलन कर पीड़ित किसानो को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होने कहा कि अधिकतर किसानों का मक्का खेत में ही लगा था, सब बर्बाद हो गया. प्रति एकड कम से कम 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन