फसल नुकसान को लेकर किसानों का महाधरना आज
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 7:26 PM
किसानों की फसल नुकसान की समस्या को लेकर 24 मार्च को थाना चौक पर आयोजित एकदिवसीय महाधरना में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे
पूर्णिया. किसानों की फसल नुकसान की समस्या को लेकर 24 मार्च को थाना चौक पर आयोजित एकदिवसीय महाधरना में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे. इस धरना-प्रदर्शन में सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर सांसद समर्थक सहित पूर्णिया के किसान शामिल होंगे.सांसद प्रवक्ता राजेश यादव किसानों की मांगों को जायज बताते हुए किसानों को प्राकृतिक आपदा एवं अन्य कारणों से हुई फसल क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है. सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने कहा कि किसानों ने कहा कि लगातार मौसम की मार और अन्य समस्याओं के कारण उनकी फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है. सरकार से अविलंब मुआवजा देने और राहत पैकेज घोषित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










