युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह चौथे दिन भी रहा जारी

कृषि उत्पादन बाजार समिति
पूर्णिया. कृषि उत्पादन बाजार समिति, गुलाबबाग गेट पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सात दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम चौथे दिन में जारी रहा. धरना का नेतृत्व युवा अध्यक्ष शेख सदाम ने किया जबकि मंच संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने किया. गुरूवार को मे कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव धरना में शामिल हुए. उन्होने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला. उन्होने प्रस्तावित अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की.मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी बिहार सम्राट जेना, युवा राष्ट्रीय सचिव रिचा सिंह, प्रभारी मुरारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश जी सचिव क्रन जी सचिव मिथलेश जी सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, गौरव सिंह असफाक आलम चंदन यादव दिपक यादव, सुशीला भारती शाहिल मो बदरूल, संजय सिंह, भारती, हयात, अहद आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




