PURNIA : नदी पार करने के दौरान डूबने से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : नदी पार करने के दौरान डूबने से किसान की  मौत

पूर्णिया के सरसी थानाक्षेत्र अंतर्गत जियनगंज बालू मोड़ टोल में डूबने से एक किसान की मौत हो गई.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया के सरसी थानाक्षेत्र अंतर्गत जियनगंज बालू मोड़ टोल में डूबने से एक किसान की मौत हो गई.मृतक मंजू मरांडी (46) जियनगंज निवासी थे . बीती शाम अपने मकई के खेत की रखवाली करने कोशी नदी पार करने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के भतीजे बबलू मरांडी ने बताया कि उनके चाचा घर से कुछ ही दूरी पर मकई की फसल देखने के लिए कोशी नदी पार कर जा रहे थे. इसी दौरान नदी की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाने या पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चले गए. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे तो स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसके बाद उनका शव पानी से बरामद किया गया.किसान मंजू की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया . ग्रामीणों ने बताया कि वह एक मेहनती किसान थे और खेती के जरिए ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.वहीं घटना की जानकारी सरसी थाना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को आज पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लाया गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन