विधायक ने शिक्षा मंत्री के प्रति आभार किया प्रकट

विजय खेमका ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का आभार व्यक्त किया
पूर्णिया. बिहार का दूसरा राजकीय पुस्तकालय पूर्णिया मुख्यालय स्थित पूर्णिया पुस्तकालय भवन के जर्जर भवन का शिक्षा विभाग द्वारा 2.56 करोड़ की राशि से जीर्णोद्धार करने के लिए सदर विधायक विजय खेमका ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का आभार व्यक्त किया है. विधायक ने कहा कि राज्य के दूसरे पूर्णिया राजकीय पुस्तकालय के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए उन्होने विधानसभा में आवाज उठायी थी तथा शिक्षा मंत्री से मिलकर भी आग्रह किया था. जिला पदाधिकारी ने पुस्तकालय का स्थल निरीक्षण कर विभाग को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा है. श्री खेमका ने कहा रानीपतरा सर्वोदय आश्रम का जीर्णोद्धार कर बापू सर्किट से जोड़ने एवं पूर्णिया सिटी जगरनाथ मंदिर, प्राचीन गुरुद्वारा के जीर्णोद्धार के लिए पर्यटन मंत्री नितीश मिश्रा ने विभाग के प्रधान सचिव को इस दिशा में सक्रिय पहल करने हेतु पत्र लिखा है. पर्यटन विभाग की स्वीकृति उपरांत शीघ्र जीर्णोद्धार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




