लंबित मामलों का निष्पादन तय समय सीमा के अंदर करें : डीएम
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 7:11 PM
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई
पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पटना से विभिन्न विभागों ने प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी व विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति,पूर्णिया शहरी व अनुमंडल में अतिक्रमण, जनगणना 2027 की तैयारी की समीक्षा और माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन करने, न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर करने और म्यूटेशन,परिमार्जन तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त सेवाओं का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित करें. बैठक में वरीय अधिकारी,अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा,विधि व्यवस्था,विभागीय जांच,जिला लोकशिकायत तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










