ePaper

पहले दिन ही प्रश्नपत्र के अभाव में पूर्णिया विवि ने स्थगित की एक विषय की परीक्षा

Updated at : 22 Jul 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

5 अंगीभूत एवं 19 संबद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए बीए बीएससी बीकॉम सीबीसीएस सत्र 2023-27 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. हालांकि परीक्षा के पहले ही दिन प्रश्नपत्र के अभाव में एक विषय की परीक्षा स्थगित करनी पड़ गयी.

विज्ञापन

विवि परीक्षा नियंत्रक ने कहा- तकनीकी कारणों से स्थगित कॉमर्स के एक विषय की परीक्षा 3 अगस्त को होगी, पूर्णिया. 15 अंगीभूत एवं 19 संबद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए बीए बीएससी बीकॉम सीबीसीएस सत्र 2023-27 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. हालांकि परीक्षा के पहले ही दिन प्रश्नपत्र के अभाव में एक विषय की परीक्षा स्थगित करनी पड़ गयी. इस संबंध में विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए के पांडेय ने बताया कि पूर्णिया में 9,कटिहार में 5, अररिया में 7 और किशनगंज में दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा शुरू हो गयी है. . यह परीक्षा 2 अगस्त तक चलेगी. सोमवार को प्रथम पाली में होनेवाली एमजेसी टू कॉमर्स विषय बिजनेस आर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट की परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गयी है. यह परीक्षा अब 3 अगस्त को प्रथम पाली में ली जायेगी. जानकारी के अनुसार, कुछ केंद्र पर बिजनेस आर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट के परीक्षार्थी काफी संख्या में थे. हालांकि प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं रहने के कारण परीक्षा विभाग को सूचित किया गया. इसके बाद सभी परीक्षार्थियों को बताया गया कि अब इस विषय की परीक्षा 3 अगस्त को ली जायेगी. शेष विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन