जनजाति समाज की मदद के लिए सभी को आगे आना होगा : डॉ एके गुप्ता

Updated:
विज्ञापन
जनजाति समाज की मदद के लिए सभी को आगे आना होगा : डॉ एके गुप्ता

वनवासी कल्याण आश्रम जिला समिति व गुलाबबाग नगर समिति की एक बैठक मां पंचा देवी हॉस्पिटल लाइन बाजार में की गयी.

विज्ञापन

पूर्णिया. वनवासी कल्याण आश्रम जिला समिति व गुलाबबाग नगर समिति की एक बैठक मां पंचा देवी हॉस्पिटल लाइन बाजार में की गयी. बैठक को उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में आजादी के लिए जनजाति समाज के बहुत से महापुरुषों बलिदान दिया है जिसका इतिहास में कही भी उल्लेख नहीं है. उन्होंने बताया कि जनजाति समाज को चलाने के लिए गांव में एक संरचना होती है गांव का एक मुखिया होता है जिसको मांझी हड़म कहते हैं. इस समाज में पूजा कराने वाला, सूचना देने वाला, गांव की समस्या का समाधान करने वाला सभी होते हैं. जिला संरक्षक डॉ एके गुप्ता ने कहा कि हम सभी को जनजाति समाज को मदद के लिए आगे आना होगा इस समाज को जोड़ना होगा. अंत में जिला अध्यक्ष हरिलाल उरांव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया. बैठक में प्रांत संरक्षक श्याम तापड़िया, गुलाबबाग़ नगर अध्यक्ष अरुण संचेती, पूर्णिया नगर अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक लोहिया, प्रांत सह मंत्री मिथिलेश जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मायाराम उरांव, प्रांत संगठन मंत्री नीतीश जी, प्रांत सह नगरीय कार्य प्रमुख रेवती कान्त (मुन्ना जी), विभाग संगठन मंत्री रितेश जी व नगरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन