पीसीसी सड़क निर्माण की ईओ ने की जांच

Updated:
विज्ञापन

धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा (पूर्णिया). जिले के नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड संख्या 12 और 13 में चल रही पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण कार्य की जांच कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा ने की. स्थल पर पहुंचकर सड़क की लंबाई, चौड़ाई, मोटाई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की. इस दौरान वार्ड पार्षद और संबंधित संवेदक भी मौजूद रहे. ईओ ने संवेदक को तय मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं की जाएगा. त्रुटिहीन होने पर कार्रवाई होगी. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जतायी और समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने की मांग की.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन