बाइक व साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, दो की हालत गंभीर

दो की हालत गंभीर
श्रीनगर. थानाक्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर एवं चंपानगर मार्ग चिरैया रहीका विजय नगर मोड़ स्कूल के निकट मोटरसाइकिल एवं साइकिल चालक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इससे पहले घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर लाया गया जहां से दो घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. जहां दोनों घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार बुधवार को चनका पंचायत चिरैया रहिका निवासी मृतक 75 वर्षीय सहबीर मंडल अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहे थे .इसी बीच विपरीत दिशा चम्पानगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने साइकिल चालक बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में चिरैया रहीका निवासी सहबीर मंडल,मोटर साइकिल सवार करण कुमार,अनिकेत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. , बताया गया कि घायल दोनों युवक अनिकेत एवं करण कुमार अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के फरकीया पंचायत के मसूदन नगर गांव निवासी हैं घायल 75 वर्षीय सहबीर मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गयी. फोटो. 10 पूर्णिया परिचय- 38, 39- घटनास्थल पर साइकिल चालक बुजुर्ग एवं मोटर साइकिल चालक घटना के बाद गंभीर हालात में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










